त्वरित न्याय देने वाले ‘सिंघम’ पुलिसकर्मी की छवि खतरनाक संदेश देती है

बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने शुक्रवार को कहा कि कानूनी प्रक्रिया की परवाह किए बिना त्वरित न्याय करने वाले ‘‘नायक पुलिसकर्मी’’ की सिनेमाई छवि एक बहुत ही खतरनाक संदेश देती है, जैसा कि ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में दिखाया गया है।

‘इंडियन पुलिस फाउंडेशन’ द्वारा अपने वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति पटेल ने कानून की प्रक्रिया के प्रति लोगों की ‘‘व्यग्रता’’ पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि ‘‘दबंग, भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार’’ की है और न्यायाधीशों, नेताओं और पत्रकारों सहित अन्य के बारे में भी यही कहा जा सकता है। न्यायाधीश ने कहा कि जब जनता सोचती है कि अदालतें अपना काम नहीं कर रही हैं, तो पुलिस के कदम उठाने पर वह जश्न मनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि जब बलात्कार का एक आरोपी कथित तौर पर भागने की कोशिश करते समय मुठभेड़ में मारा जाता है, तो लोग सोचते हैं कि यह न सिर्फ ठीक है, बल्कि इसका जश्न मनाया जाता है। उन्हें लगता है कि न्याय मिल गया है, लेकिन क्या यह मिला?’’

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा, ‘‘सिंघम फिल्म में विशेष रूप से उसके क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि पूरा पुलिस बल प्रकाश राज अभिनीत नेता पर टूट पड़ता है…और दिखाया गया है कि अब न्याय मिल गया है। लेकिन मैं पूछता हूं, क्या मिल गया।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हमें सोचना चाहिए वह संदेश कितना खतरनाक है।’’ न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को ‘‘शॉर्टकट’’ के पक्ष में छोड़ दिया गया तो ‘‘हम कानून के शासन को नष्ट कर देंगे।’’ रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम (2011) में अजय देवगन ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×