मथुरा में प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी ट्रेन, वजह पता चली तो लोगों ने दिए ऐसे ऐसे रिएक्शन

मथुरा में मंगलवार देर रात हुए ट्रेन हादसे में इंजन के अंदर का CCTV सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेन प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई. दरअसल इस ट्रेन को यार्ड में ले जाना था, इससे पहले लोको पायलट सीट से उठ जाता है. मथुरा ट्रेन हादसे के बाद हुई जांच में ये भी पता चला है कि ट्रेन चलाने वाला ड्राइवर नशे में था. ट्रेन चलाने के समय वो मोबाइल पर कुछ देख भी रहा था. उसने जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ाई वो प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई.

मामले की जांच जारी-अभी तक नहीं आया अधिकृत बयान

इस हादसे की जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने (ट्रेन ने) प्लेटफार्म के आखिरी छोर तो तोड़ दिया तथा कोच का आधा हिस्सा प्लेटफार्म नंबर दो के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया, फलस्वरूप ओएचई (ओवरहेड तार) भी प्रभावित हुआ. हालांकि जांच रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर की गलती के कारण ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ी थी.

वायरल हो रहा ये वीडियो

जानकारी के अनुसार ‘क्रू वायस एंड वीडियो रिकार्डिंग सिस्टम’ से गलती का खुलासा हुआ है. जिसमे कहा गया है कि ट्रेन पहुंचने के बाद सभी यात्री उतर गए थे. इसके बाद ट्रेनकर्मी अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखते हुए इंजन में पहुंचा. उसने लापरवाही से इंजन के थ्रोटल पर बैग रख दिया और अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखने में लग गया. बैग के दबाव के चलते थ्रोटल आगे हो गया और ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई. अब बताया जा रहा है कि इस मामले में पांच लोगों पर गाज गिरी है, जिन्हें निलंबित किया गया है.

मामले की वजह सामने आने के बाद अब नेटिजंस इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ने इतिहास बना दिया. पहली बार ट्रेन पर चढ़ी है तो दूसरे ने लिखा अरे भाई बिचारा मोबाइल भी न देखे क्या? ट्रेन प्लेटफार्म में चढ़े या आसमान में उड़ने लग जाए उसको क्या भाई, सैलरी पूरी आ जाती है बस, वेतन आयोग भी आते ही रहते हैं, क्या चिंता है…! बाकी अब नौकरी जायेगी तो भी क्या… जाने दो …चिल ढोंढू…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×