हेयर ड्रेसर’ की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से निकला सांप

कानपुर। रविवार सुबह कानपुर के जाजमऊ स्थित कैलाश नगर रोड पर एयरफोर्स के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ‘शुभम हेयर ड्रेसर’ की दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी के भीतर करीब दो फीट लंबा सांप निकलने के बाद हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि उन्नाव स्थित जूता फैक्टरी के जनरल मैनेजर फारद खान सुबह बाल कटवाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों को स्कूटी के अंदर सांप दिखाई दिया।
सांप देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्कूटी को घेर लिया और सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि लोगों ने सांप को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उसे एक प्लास्टिक की बोतल में रखकर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते सांप दिखाई न देता और चालक स्कूटी लेकर निकल जाता, तो रास्ते में अचानक सांप के सामने आने से गंभीर हादसा हो सकता था। दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी से सांप निकालने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक इसे लेकर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से क्षेत्र की झाड़ियों और गंदगी की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि आबादी वाले इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×