
कानपुर, न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में वार्ड 95 की पार्षद सौम्या शुक्ला के पति और उनके साथियो द्वारा सरदार अमोलदीप सिंह के साथ सत्ता के नशे व अहंकार में की गयी निडरता व बरबरता के साथ मारपीट की घटना के बाद अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी न करने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया गया। जिसमें कानपुर की मानवता को प्यार करने वाले न्यायप्रिय कानून के दायरे ने भारत के संविधान का सम्मान करने वाले सभी समुदाय के नागिरको ने धरने में एकत्रित होकर घटित घटना की पुरजोर कडे शब्दों में निन्दा की और पूरे पीडित परिवार को न्याय दिलाने की कसम खाई। धरने में मुख्य रूप से कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टण्डन शास्त्री नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जायसवाल, सरोजनी नगर ट्राली पार्टस एसोसिएशन के महामंत्री रंजीत सिंह बिन्दू, फजलगंज ट्रक आपरेटर एसोसिएशन कानपुर के टायर के एसोसिएशन महेश केसवानी, उ०प्र० जवैलर्स के एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल वर्मा, दवा व्यापर मण्डल गुरुनानक आटो मार्केट एसोसिएशन से अध्यक्ष स० अजीत सिंह भाटिया आदि ने धरने में एकत्र होकर न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का हौसला व पीड़ित परिवार को ढढास बनाया। न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से हरविन्दर सिंह लार्ड, सुखविन्दर सिंह लाडी, इंदरजीत सिंह खालसा, रविन्दर सिंह अरोडा एडवोकेट, अजीत सिंह छाबड़ा, रमिंदर सिंह रिंकू, मीतू सागरी, जसपाल सिंह गाँधी, हरजीत सिंह कालड़ा, मोहकम सिंह, सरदार नीटू सिंह, पार्षद अमन गंभीर, राजिंदर सिंह नीटा, करमजीत सिंह, मोहनजीत सिंह गंभीर, धनीराम पैंथर, पास्टर जितेन्द्र, स० अजीत सिंह भाटिया, राना बेदी, हरजीत सिंह डब्बू, मनमीत सिंह स्टडी सर्किल, हरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।