कहीं आप भी तो नहीं शरीर के इस हिस्से के दर्द को करते हैं इग्नोर? बढ़ सकती है समस्या

आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल के चलते लोग कई सारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. सबसे ज्यादा वो लोग जो ऑफिस में घंटो लैपटॉप के सामने बैठकर लगातार काम करते हैं. ऐसे में इन लोगों सबसे ज्यादा कमर दर्द की समस्या होती है. कमर दर्द यानी लोअर बैक पेन यानी आपके कमर के निचले हिस्से में होने वाला दर्द. अगर आप भी इस दर्द से काफी समय से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज न करें बल्कि इससे आपको सतर्क होने की जरूरत है. क्योंकि यही कमर का दर्द कब आपके शरीर में एक गंभीर रोग पैदा कर दे, इसका पता नहीं.

आपको बता दें, सामान्य सा दिखने वाला ये कमर दर्द आपके लिए जानलेवा हो सकता है. दरअसल, घर की गृहणियां भी घर के कामों में उलझे रहने के कारण इस दर्द को नजरअंदाज कर देती हैं. अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि यह उनके गलत तरीके से उठने-बैठने या सोने के कारण होगा. हालांकि ये दर्द अपने आप ठीक भी हो जात है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ये दर्द

1. अर्थराइटिस की समस्या 
अगर आपको कमर के निचले से हिस्से में दर्द रहता है तो इससे अर्थराइटिस हो सकता है. दरअसल, गठिया की वजह से व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती है. जिसे स्पाइनल स्टेनोसिस भी कहा जाता है. यह दर्द आपको काफी अधिक परेशान कर सकता है और कष्टदायी भी हो सकता है. कई बार इस दर्द की वजह से आप ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में इस दर्द को नजरअंदाज न करें.
2. डिस्क में दिक्कत होना
हमारी डिस्क ही रीढ़ की हड्डियों के बीच शरीर का संतुलन करती है. इसमें गड़बड़ी के कारण आपको कमर में भयानक दर्द हो सकता है. आपको बता दें, जब हमारे शरीर की डिस्क के अंदर का कार्टिलेज ऊपर आने लगता है तब ऐसी स्थिति में इसके टूटने का डर रहता है. जिसकी वजह से मौजूदा तंत्रिका पर काफी दबाव पड़ता है. इसी की वजह से हमें टूटी हुई डिस्क के कारण ही पीठ दर्द की दिक्कत होती है. ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह की सख्त जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×