नासमझ इश्क

डॉ.राजीव डोगरा – कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

हम ढूढ़ते रह गए
उनको हर निग़ाह में,
पर वो तो खो ही गए
ओर किसी की बाहों में।

हम ने तो हमेशा उनसे
इक़रार ही किया था
पर वो ही हर बार
इन्कार ही करते रह गए।

हमने तो खो दिए
हर लफ्ज़ उनको मनाने में
पर उन्होंने तोड़ दिया
हर अल्फ़ाज़ हमे भुलाने में।

हमारा तो बीत ही गया जीवन
उनसे इश्क़ निभाने में
पर उन्होंने गुज़ार ही दिया
हर लम्हा हमें सताने में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×