राज्य विधिज्ञ परिषद के कोचेयरमैन से अधिवक्ताओं ने की डा0 बाबा साहेब की मूर्ति लगाने की मांग

कानपुर नगर, कचहरी के अम्बेडकर द्वार पर आयोजित अभिनंदन  समारोह में लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पं रवीन्द्र शर्मा ने अधिवक्ताओं के साथ मिल कानपुर कचहरी में कई सड़को और अम्बेडकर द्वार के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के कोचेयरमैन अनुराग पांडे का माला व अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया और अवगत कराया कि आपके प्रयासों से निर्मित अंबेडकर द्वार काफी जर्जर हो गया है नाम पट्टिका टूट गई है उसका जीर्णोद्धार करा द्वार के ऊपर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करें ।
अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग पांडे ने कहा कि पूर्व में जो आपकी मांगे सड़के व द्वार बनवाने की थी उन्हें हमने पूरा करा और हम वादा करते हैं कि आपकी मांग के अनुरूप हम अम्बेडकर द्वार का भव्य जीर्णोद्धार कराएंगे और द्वार के  ऊपर डॉ  भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा भी लगवाएंगे। पहले भी अधिवक्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया और आगे भी  अधिवक्ता कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे । समारोह कार्यक्रम का संचालन विजय सागर ने किया। प्रमुख रूप से संजीव दुबे उपाध्यक्ष बार एसो श्रीकांत दुबे अरविंद दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसो शैलेंद्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन मधुर साहू अनुराग यादव कमलेश गौतम जी पी शुक्ला अश्वनी आनंद ए बी चौधरी संजीव कपूर शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×