आधा दर्जन ई-रिक्शा को पकड़कर किया गया सीज

कानपुर। विगत दिनों यातायात विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद प्रतिबंधित रूटों पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा को साउथ जोन टीएसआई ने सीज कर दिया। बताते चले शहर भर में ई- रिक्शा की अराजकता को देखते हुए यातायात विभाग ने शहर में जाम की स्थिति न पैदा होने के लिए कुछ दिन पूर्व हाइवे रूटों पर ई-रिक्शा चलन प्रतिबंधित कर दिया।

जिसके बावजूद प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को रोककर आज टीएसआई ने सीज कर दिया। वार्ता में साउथ जोन टीएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व मीडिया के माध्यम से शहर के सभी ई-रिक्शा चालकों को अवगत कराया गया था। जिसके बावजूद प्रतिबंधित रूटों पर चालक ई रिक्शा दौड़ा कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे है। जिसे देखते हुए टाटमील चौराहा से अफीमकोठी की ओर जा रहे लगभग आधा दर्जन ई-रिक्शा को पकड़कर सीज किया गया। इसके अलावा अन्य ई-रिक्शा चालको को हिदायत भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×