वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार


#  एसटीएफ तथा वायुसेना इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्यवाई के दौरान झकरकटी बस अडडे से हुआ गिरफ्तार
#  स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी पहनकर दिखाता था धमक

कानपुर नगर, स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी पहन कर रंगवाजी करने वाला तथा बेरोजगार युवकों को वायुसेना में भर्ती के स्वप्न दिखाकर ठगी करने वाला युवक झकरकटी बस अडडे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर सेना की वदी का दुरूपयोग, फर्ज लोक सेवक बनने, धोखाघडी और कूटरचाना की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के अजगैन का रहने वाला राहुल राजपूत वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी पहन कर रंगबाजी करता था। उसके कई बेरोजगार युवकों को वायुसेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रूपयों की ठगी की। पकडे जाने के बाद उसने अपने बयान में स्वयं स्वीकार किया है कि उसने 6-6 लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम से लाखों रूपयों की ठगी की है। एडीसीपी लखन के अनुसार युवक को एसटीएफ तथा इंटेलिजेंस वायुसेना की संयुक्त कार्यवाई के दौरान झकरकटी बस अडडसे से पकड लिया गया। पकडे गये अरोपी युवक के पास से भारी संख्या में कूटरचित दस्तावेज प्राप्त किये गये है साथ ही सेना के खिलाफ वर्दी के दुरूपयोग, धोखाधडी तथा कूटरचानाओं की धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×