भीषण अग्निकांड के बाद एक बार फिर उत्तर, मध्य रेलवे विभाग की नींद खुली

#  दरभंगा व वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में हुए भीषण अग्निहांड के बाद जागा उत्तर, मध्य रेलवे विभाग

कानपुर नगर, जब तक कोई बडा हादसा नही होता और यात्री आहत नही होते तब तक रेलवे विभाग नही जागता, यहीं हाल लगभग सभी सरकारी महकमों का है। घटना होने के बाद कुछ दिन तक उस परिपेक्ष में नियम कानून की दुहाई दी जाती है लेकिन कुछ समय बीतने के बाद सब पहले जैसा हो जाता है। दरभंगा एक्सप्रेस और वेशाली एक्सप्रेस टेंªन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एक बार फिर उत्तर, मध्य रेलवे विभाग की नींद खुली और कानपुर संेट्रल के अलावा भी अन्य प्रमुख स्टेशनों में मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
जागरूक करने के क्रम में बुधवार को कानपुर सेंट्रल पर एडीआरएम, आरपीएफ, एनडीआरएफ और जिले की पुलिस के साथ मॉक ड्रिल की गयी, इस दौरान दमकल विभाग की गाडी भी मौजूद रही। मॉकड्रील के दौरान एक खराब ट्रेन की बोगी में पहले आग लगाई गयी, फिर उपस्थित फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया साथ ही काल्पनिक रूप से बिठाये गये यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान कमांडेट एनडीआरएफ अनिल कुमार पाल द्वारा बतया गया कि इस प्रकार के मॉकड्रील से हमें अपनी क्षमता का पता चलता है कि हम कैसे और किस प्रकार किसी घटना के लिए तैयार है। वहीं एडीआरएम संजय सिंह ने बताया कि यदि ट्रेन आग की चपेट में आती है तो उसे किस प्रकार बचाया जाये कैसे राहत व बचाव कार्य किया जाये साथ ही बचाव टीम के लोग भी खुद अपना कैसे बचाव करें इसकी जानकारी दी गयी। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेश और घायल को किस प्रकार अस्पताल पहुंचाया जाये आदि का प्रदर्शन किया गया। इस मॉकड्रिल में रेलवे, एनडीआरएफ, सिविल प्रशासन, चिकित्सा विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस, स्काउट और गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×