ट्विंकल खन्ना ने अपनी चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की

बांद्रा, मुम्बई स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ के प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयेजित भव्य समारोह में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, रिंकी खन्ना, समीर सरन, ताहिरा कश्यप खुराना, सोनाली बेंद्रे, फराह खान अली, लिलेट दुबे, करण कपाड़िया, गायत्री ओबेरॉय, हर्ष गोयनका, तान्या देओल, दीपशिखा देशमुख, अभिषेक और प्रज्ञा कपूर, और अनु दीवान की उपस्थिति में सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुत्री अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना पांच साल के अंतराल के बाद इस साल अपनी एक नई किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की।
‘वेलकम टू पैराडाइज़’ उन महिलाओं पर केंद्रित लघु कहानियों का संग्रह है जो अपने जीवन में एक चौराहे पर हैं, जो प्रेम, विवाह, अकेलेपन आदि के विषयों से निपटती हैं। सभी कहानियाँ बचपन से चुलबुली नटखट…., जो मैंने प्रत्यक्ष रूप से देखा है, उस ट्विंकल की बुद्धि और हास्य की ट्रेडमार्क शैली में लिखी गई हैं। ‘वेलकम टू पैराडाइज़’ में शामिल कहानियाँ एक तरह से ट्विंकल की इस्माइली नानी और उनकी दुनिया को श्रद्धांजलि देती हैं।
ट्विंकल खन्ना की चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ का वाचन सह विमोचन शबाना आज़मी, कियारा आडवाणी और विद्या बालन ने किया। अपनी नई किताब के बारे में बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘वेलकम टू पैराडाइज’ कहानियों का एक संग्रह है जो दिल टूटने के बाद की स्थिति, रिश्तों और धोखे की गहराई को परिभाषित करता है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×