प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने के कई फायदे, सुपरफूड है गुड़, जच्चा – बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

प्रेग्नेंट महिलाओं को बहुत सारी चीजें खाने की क्रेविंग होती है। इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग होती है। हांलाकि बहुत ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए। लेकिन इसके बाद भी कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में आइस्क्रीम औक चॉकलेट खाती हैं। लेकिन डॉक्टर इन सारी चीजों को खाने से मना करते हैं। इन चीजों को कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है। तो आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने के कई फायदे हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान गुड़ खाए जाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में…

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। क्योंकि कैल्शियम बच्चों के स्ट्रक्चरल ग्रोथ की लिहाज से अहम होती है। वहीं गुड़ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ऐसे में अगर आप गुड़ का सेवन करती हैं, तो इससे कैल्शियम की पूर्ति होती है। यह बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए काफी जरूरी होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की शिकायत होती है। क्योंकि गर्भ में पलने वाले बच्चे का भार जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे पेट के निचले हिस्से दबाव बढ़ता जाता है। जिसके कारण महिलाओं को ब्लोटिंग, पेट फूलने की समस्या और कब्ज की शिकायत बनी रहती है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान गुड़ का सेवन करती हैं, तो आपको कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। साथ ही यह आपकी पाचन क्षमता को भी बेहतर करता है।

गर्भवती महिलाओं को हाई बीपी का समस्या होती है। हांलाकि यह एक खतरनाक हेल्थ इश्यू है। अगर इसको समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो डिलीवरी के दौरान आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान बीपी को कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं गुड़ खाने से आपका बीपी काफी हद कंट्रोल में रहता है। क्योंकि गुड़ में पोटाशियम की ज्यादा मात्रा पायी जाती है। यह शरीर में मौजूद सोडियम को नियंत्रित करने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाओं को इम्यूनिटी बूस्ट करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। वहीं इम्यूमिटी कमजोर होने से छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि गुड़ को एंटी-ऑक्सीडेंट को बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे को प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही संक्रमण से भी उनका बचाव हो सकता है।

गर्भवती को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती रहती हैं। इनमें शरीर का दर्द भी शामिल है। खासकर प्रेग्नेंसी में ज्वाइंट्स पेन की समस्या काफी आम होती है। इस दौरान महिलाओं को घुटनो से लेकर पेल्विक एरिया तक दर्द बना रहता है। इस दौरान पीठ में भी दर्द रहता है। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और बदन दर्द से राहत मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए गुड़ का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका सेवन काफी कम मात्रा में किया जाना चाहिए। अगर आपको गुड़ से एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×