डाक्टर लक्ष्मण यादव को बहाल किया जाने की मांग

कानपुर, भारतीय दलित पैंथर के बैनर तले डॉoजाकिर हुसैन कॉलेज डीoयूoसे डॉक्टर लक्ष्मण यादव  को निष्कासित किए जाने के संबंध में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और डाक्टर लक्ष्मण यादव  को बहाल किया जाने की मांग की। ज्ञापन दे रहे पैंथर धनीराम बौद्ध( प्रदेश अध्यक्ष भारतीय दलित पैंथर उ प्र) का कहना है कि प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव जी 14 वर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ जाकिर हुसैन कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिस प्रकार से साक्षात्कार की आड़ में डॉ लक्ष्मण यादव जी को निष्कासित किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पैंथर धनीराव बौद्ध ने कहा कि देश के अंदर प्रतिभाओं का अनादर किया जा रहा है और कम पढ़े लिखे या जूनियर तबके के लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से आज देश के अंदर अशिक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है । हर तरफ केवल पैसे व ताकत का बोलबाला है। पैंथर ने कहा कि अगर शासन ने लक्ष्मण यादव का निष्कासन वापस नहीं किया तो सभी अंबेडकरवादी और दलित पैंथर के लोग सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से आरके सिंह यादव एडवोकेट, सागर यादव एडवोकेट, नवीन गौतम एडवोकेट, मधु यादव एडवोकेट, रामशरण सिंह एडवोकेट, राजेश गौतम अध्यापक, श्रीकांत एडवोकेट, विनोद पाल एडवोकेट, कमल कुमार एडवोकेट, रविंद्र कुमार एडवोकेट, विनीत कुमार ,मोहम्मद रिजवान, राकेश राव, महेश पाल ,विजय कुमार एडवोकेट, नरेंद्र यादव एडवोकेट, राजेश सोनकर एडवोकेट, वैभव चौधरी एडवोकेट सहित सैकड़ो अधिवक्ता गढ़ व समाजसेवी लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×