5 रुपये की चीज, सफेद कपड़ों से मिनटों में दूर करेगा पीलापन

किसी खास मौके पर सफेद कपड़े पहनना काफी अट्रैक्टिव लगता है. हालांकि, सफेद कपड़ों पर जल्दी पीलापन आ जाता है और उन पर दाग भी आसानी से दिखाई पड़ते हैं. कुछ दाग को तो नॉर्मल वॉश से साफ किया जा सकता है, लेकिन कुछ अन्य दाग इतने जिद्दी होते हैं कि उसको साफ करने में काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एक मामूली और सस्ती चीज आपकी सफेद ड्रेस को मिनटों में चमकदार बना सकती है.

जिसकी हम बात कर रहे हैं वो खास चीज है कास्टिक सोडा. कास्टिक सोडा एक अकार्बनिक कंपाउंड है जिसे सोडा ऐश भी कहते हैं. कास्टिक सोडा का इस्तेमाल काफी सारे अन्य कामों के लिए भी किया जाता है. कास्टिक सोडा सॉलिड और लिक्विड दोनों फॉर्म में आता है. ये बाजार में काफी कम पैसों में मिल जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले एक बाल्टी या टब में पानी भर लें और उसमें दो-तीन चम्मच कास्टिक सोडा डालें. इसके बाद लकड़ी की मदद से कास्टिक सोडा को पानी में अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसमें सफेद कपड़ों को डालें और उन्हें दो-तीन घंटे तक भीगने दें. इसके बाद, कपड़ों को साबुन से साफ कर लें. आप देखेंगे कि आपके कपड़े एकदम नए जैसे चमक गए हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
कास्टिक सोडा बहुत शक्तिशाली होता है, इसलिए इसका यूज करते समय बेहद सावधानी बरतें. कास्टिक सोडा स्किन और आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है. कास्टिक सोडा का यूज करने समय हमेशा दस्ताने और सुरक्षात्मक चश्मा पहनें. इसके अलावा, नीचे बताई गए इन बातों का भी रखें ध्यान
– पानी में कास्टिक सोडा डालने पर पानी गरम हो जाएगा, इसलिए सावधानी रखें.
– कास्टिक सोडा को ठंडे पानी में न मिलाएं. इस हमेशा गर्म पानी में ही मिलाएं.
– कास्टिक सोडा के इस्तेमाल के बाद बाल्टी और अन्य बर्तनों को अच्छी तरह से साफ कर लें.

क्या कास्टिक सोडा से सभी दाग निकल जाते हैं?
नहीं, कास्टिक सोडा से सभी दाग नहीं निकलते हैं. लेकिन, यह ज्यादातर दागों को आसानी से निकालने में मदद करता है. यदि आपके कपड़ों पर कोई बहुत पुराना या गहरा दाग है, तो आप कास्टिक सोडा के साथ ही अन्य तरीकों को भी आजमा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×