भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सहमति बनी। भजन लाल शर्मा राजस्थान के बड़े ब्राह्मण चेहरा है। सांगानेर से वह पहली बार विधायक बने हैं। वह चार बार संगठन के महामंत्री रह चुके हैं। भजन लाल शर्मा अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा भाजपा की वसुंधरा राजे ने की, जिनका नाम भी शीर्ष पद के दावेदारों में था। भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा पर राज्य भाजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। वह राज्य को आगे ले जायेंगे। उनके नाम का प्रस्ताव वसुंधरा जी ने किया था और मैंने नाम आगे बढ़ाया…मैं मंत्री पद की कतार में नहीं हूं।

भाजपा के भजन लाल शर्मा की राजनीतिक यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरी रही है। वह चार बार भाजपा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट पर अपने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) प्रतिद्वंद्वी पुष्पेंद्र भारद्वाज के खिलाफ 145,162 वोट हासिल कर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की, जिन्हें 97,081 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×