छत के रास्ते घर में दाखिल होकर चोरो ने मारा लंबा हाथ, सोने-चांदी के जेवर सहित लगभग 90 हजार नकदी की लूट 

#  शिवराजपुर क्षेत्र में लगातार बढता जा रहा चोरो का आतंक
कानपुर नगर, शिवराजपुर क्षेत्र में लगातार चोरो का आतंक बढता जा रहा है और जनता के बीच चोरो और चोरी का भय बढता जा रहा है। पुलिसिया गस्त भी चोरो के इरादों को नही हिला सकी, ऐसे में ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। शिवराजपुर क्षेत्र में एक घर में छत के रास्ते से चोर दाखिल हुए और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर के साथ लगभग 90 हजार रू0 की लूट की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह घर के लोगो को चेरी की घटना की जानकारी हो सकी।
जानकारी के अनुसार शिवराजपुर क्षेत्र के काकूपूर रब्बान गांव में रहने वाले गोपाल कष्ण व बालकृष्ण के घर पर चोरो ने धावा बोल दिया। गोपाल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढे नौ बजे घर के सभी सदस्यों ने खाना खाया तथा सभी अपने अपने कमरों में सोने चले गये। सुगह मंगलवार को उन्हे चोरी की घटना की जानकारी हुई। गोपाल ने बताया कि चोर छत पर लगे जिंगले के पास की ईंटो को हटाकर घर में प्रवेश किया। चोरो ने घर में नगर रखे लगभग 90 हजार रूपयों के साथ सोने की आठ चूडी, एक नथनी तथा चांदी की हाफ पेटी व चांदी के दस सिक्को पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इससे पहले सोमवार को ही देर शाम कस्बे की एक दुकान में एक चोर को चोरी करते हुए पडका गया था और ग्रामीणों ने उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया था। लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में चोरो का आतंक है और आये दिन चोर किसी न किसी घर को अपना निशाना बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×