कानपुर : शिखर पान मसाला फैक्ट्री में जीएसटी का छापा

कानपुर नगर, ट्रांसपोट नगर स्थित शिखर पान मसाला फैक्ट्री में जीएसटी विभाग द्वारा बडी कार्यवाई करते हुए छापेमारी की गयी, जिससे हडकंप मच गया। इस छापेमारी में कानपुर के अलावा लखनऊ से आये अधिकारी भी मौजूद थे।
बतातें चलें कि कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में शिखर पान मसाला वालों की फैक्ट्री है। गुरूवार को इस मासाला फैक्ट्री में जीएसटी विभाग के कानपुर के साथ ही लखनऊ से आये अधिकारियो ने छापेमारी की। बताया जाता है कि छापेमारी की भनक पहले ही मसाला व्यवसायी को शायद लग चुकी थी, क्यों कि जब टीम द्वारा फैक्ट्री में छापा मारा गया तब फैक्ट्री का काम बंद था। फिलहाल यह बडी कार्यवाई मानी जा रही है। छापेमारी के दौरान बडी मात्रा में पुलिस बल के साथ जीएसटी विभाग की कई गाडियां मौके पर देखी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×