दरोगा ने दुकान में घुसकर व्यापारी को जडा थप्पड, बवाल


कानपुर नगर, गश्त के दौरान फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले चेतावनी और फिर भी अतिक्रमण न हटाने से झल्लाये दरोगा ने दुकान में घुसकर व्यापारी को थप्पड जड दिया, जिसके बाद हंगामा खडा हो गया। जहां दरोगा द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही जा रही है तो वहीं व्यापारी द्वारा दरोगा पर अभद्रता तथा गालीगलौज करने का आरोप लगाया जा रहा है। कई व्यापारी थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार पीरोड स्थित मोहन फुट वियर जिसके मालिक बबलू है। बताया जाता है कि बबलू तथा उनका पुत्र दिनेश दुकान पर थे और दुकान पर ग्राहकों की भीड लगी हुई थी। वहीं गोपाल टॉकीज चौराहे से गश्त करती एसीपी सीसामऊ श्वेता कुमारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी हिमांशु खैधरी फोर्स के साथ आते हुए सडक पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए कह रहे थे। कहने के अनुसार व्यापारी तथा उनका पुत्र फुटपाथ से डिब्बे हटा ही रहे थे कि पुलिसकर्मी ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इसी बीच दरोगा ने दुकान में चढकर थप्पड मारा। घटना को लेकर व्यापारियो के खासा आक्रोश है। इसको लेकर थाने में हंगामा हुआ और व्यापारी आरोपी दरोगा तथा सिपाही के निलंबन की मांग पर अड गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×