कुएं में मिला लापता युवक का शव, 20 जनवरी को लापता युवक के परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिर्पोट


कानपुर नगर, थाना बिधनू क्षेत्र के अंतर्गत घर से लापता एक युवका का शव एक कुंए में पडा होने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौलबन गया। जिसे सूचना मिली वह कुंए की ओर आने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।
थाना बिधून क्षेत्र के मझावन चौकी के दलेलपुर गांव के रहने वाले राजाबाबू प्रजापति का इकलौता पुत्र 21 वर्षीय पवन बीती रविवार से घर सेलापता था, जिसकी परिजनों द्वारा काफी खोज-बीन की गयी। लापता युवक का कोई पता न चलने के कारण परिजनों द्वारा 20 दिसम्बर को थाने में गुमशुदगीकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी थी। बताया जाता है कि पडोस के गांव के ही रहने वाले ओमप्रकाश शनिवार की सुबह जब अपने खेतों में गये तो अचानक बदबूने उनका ध्यान खींच ओर कुंए तक जा पहुंचे। उन्होने देखा कुंए में लाश पडी है। उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ गांव केलोग भी एकत्र हो गये थे। किसी प्रकार युवक के शव को ग्रामीणों की मदद से कुंए से बाहर निकलावा गया। मृतक के पिता ने अपने पुत्र को उसकी गर्दन परबने चित्र तथा हाथ के चूडे से पहचाना और शिनाख्त की साथ ही पिता द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका व्यक्त की। थाना बिधून प्रभारी प्रेमचंद्रकनौजिया का घटना के बाबत कहना है कि यवुक शराब का लती थी और अपने पिता से नशेबाजी के लिए उसने पैसा मांगा था, पिता द्वारा मना करने पर वहघर से निकल गया था। उन्होने कहा  प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है, जो भी पता चलेगा जानकारी दीजायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×