आयरन स्टील की दुकान पर चोरो ने दिया घटना को अंजाम, छत के रास्ते आये चोरो ने तोडा दुकान का ताल


#   दुकान मालिक ने थाना बिधनू पहुंचकर दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर नगर, कानपुर नगर के आस-पास के क्षेत्रों में लगातार चोरो का आतंक जारी है और लगतार रात को चोर किसी न किसी दुकान, घर को अपना निशाना बनाते जा रहे है। इसी क्रम में थाना बिधून क्षेत्र के अतंर्गत एक आयरन स्टील की दुकान में ताला तोड चोरो ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब दुकान मालिक को चोरी की घटना का पता चला तो वह थाना बिधनू पहुंचा। बिधून थाना अध्यक्ष ने कहा कि जांच की जायेगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया
जायेगा।
जानकारी के अनुसार हंसपुरम नौबस्ता के रहने वाले विवेक गुप्ता की दुकान थाना बिधून क्षेत्र के हरबसपुर गांव में मां भगवती एंड आयरन स्टील के नाम से है। बताया कि दुकान में निर्माण सम्बन्धि कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह अपनी दुकान में पहुंचे तो उन्होने ताला टूटा पाया और अन्दर जाने में जानकारी हुई की चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होने बताया कि चोरो द्वारा दुकान में रखा दस टन काला तार, इन्वेटर बैट्री सहित अन्य इलेक्ट्रिक का सामन चोरो ने पार कर दिया है। चोरी के सम्बन्ध में थाना बिधनू अध्यक्ष प्रेमचंद द्वारा बताया गया कि उन्हे चोरी की सूचना मिली है, जांच शुरू कर दी गयी है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा। बताया कि चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे, चूंकि दुकान में निर्माण का काम चल रहा था ऐसे में यहां काम करने वालो का भी इस घटना की पीछे हाथ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×