कोहरे के कारण हुआ बडा हादसा, तीन ट्रको की आपस में हुई भिंडत


#  कोहरे के बढने के साथ मांर्ग दुघर्टआंे में होने लगी वृद्धि, घटना के बाद हाइवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

कानपुर नगर, कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक बडा हादसा हुआ, जिसमें तीन ट्रक आपस में भिड गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रक से निकलवाया तथा उन्हे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल भेज दिया गया। घटना के कारण हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सर्दी बढने के साथ ही अब सुबह कोहरा भी घना होने लगा है और ऐसे में सडक पर चलने वाले बडे वाहनो के चालको को काफी सावधानी बरतनी होगी। कोहरे के कारण कई बडे हादसे होते रहते है। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में कोहरे के चलते तीन ट्रको की आपस में भिडंत होगयी। हादसे में चालक सहित दो अन्य लोग घालय हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घालयों को 108 एंबुलेंस द्वारा घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जळाा एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हैलट रिफर कर दिया गया। ट्रक चालक सरोज द्वारा बताया गया कि वह अमेठी के बख्तावर फुर्सतगंज का रहने वाला है। उसने बताया कि वह फेतहपुर की ओर जा रहे थे कि सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया और उसके बाद पीछे से आनेवाला ट्रक भी उनसे भिड गया। सरोज को गंभीर अवस्था में कानपुर के हैलट अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×