गोल्डी मसाला फैक्ट्री के हल्दी गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद पाया आग पर पाया काबू

कानपुर नगर, थाना बिठूर क्षेत्र के अंतर्गत गोल्डी मसाला फैक्ट्री के हल्दी गोदाम में आग लग गयी। अभी आग लगने के स्पष्ट कारण सामने नही आये है लेकिन आग लगने की जानकारी फैक्ट्री के आसपास रहनेव वाले लोगों द्वारा दी गयी। सूचना के उपरान्त मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की पहुंची गाडियों द्वारा दमकल टीम ने बडी मशक्कल के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिठूर के मंधना रोड पर गोल्डी मसाले वालों की फैक्ट्री है, जहां मसाला पीसने और पैकिंग सम्बन्धि कार्य होता है। इस फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। फैक्ट्री के पास रहने वालो लोगों ने बताया कि उन्होने फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से में आग की लपटों को देखा, जिसके उपरान्त पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम द्वारा बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। बताया जाता है कि फैक्ट्री के ग्राउण्ड फ्लोर पर जहां हल्दी पीसने का काम होता है आग सर्वप्रथम वहां लगी थी, जिसके बाद द्धितीय तल पर रखी हल्दी के बोरो में भी आग लग गयी। आग के कारण लाखो रूपये का नुकसान हो गया। आग के कारणों का पता नही चल सका  है। जिस समय आग लगी थी, उस समय पिसाई यूनिट बंद थी और कोई भी कर्मचारी उस समय वहां उपस्थित नही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×