युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनो व ग्रामवासियों ने सडक जाम कर किया हंगामा

  • चौबेपुर से लापता युवक का कन्नौज में मिला था शव, परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोपी
  • मौके पर पहुंच एसीपी बिल्हौर के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सडक से हटाया जाम
कानपुर नगर, युवक का अपहरण और उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनो तथा ग्रामवासियों ने पोस्टमार्टम के बाद सडक पर शव रखकर मार्ग अवरोधित करते हुए हंगामा किया तथा जांच की मांग की। हंगामे और सडक जाम की सूचना पर पुलिस तथा एसीपी बिल्हौर के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये और किसी प्रकार आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को अंत्येष्ठि के लिए लेकर चले गये। इस दौरान लगभग दो घंटे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा और वाहनो की कतार लग गयी।
बतातें चले कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव का रहने वाला एक युवक मंगलवार की शाम से लापता हो गया था। उसका शव गुरूवार को कन्नौज के जलालाबाद व सफीपुर जप्ती के बीच एसबी डिग्री कालेज के सामने रेल मार्ग पर पडा मिला था, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने शव को चम्पतपुर गांव के सामने बेला मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और जांच की मांग करने लगे। सडक जाम की सूचना पर स्थानीय थानापुलिस के साथ एसीपी बिल्हौर अजय कुमार द्विवेदी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। एसीपी ने परिजनों से युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की बात की गयी। एसीपी के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा कम हुआ और वह लोग शव के अंतिम संस्कार करने  के लिए शव को लेकर चले गये। इस दौरान लगभग दो घटें के लिए यातायात बाधित रहा और वाहनो की कतार लग गयी, काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×