खाली पडे घर को चोरो ने बनाया निशाना, लाखो का माल हुआ पार

  • रावतपुर थाना क्षेत्र के रामलला मंदिर के पास की घटना
  • खाली घर का टूटा ताला, भवन स्वामी थे शहर के बाहर, लागातार चोरो का आतंक जारी
कानपुर नगर, शहन में चोरों का आतंक लगातार जारी है और प्रतिदिन कोई न कोई घर व दुकान चोरो का निशाना बनती जा रही है। इसी क्रम में थाना रावतपुर क्षेत्र के एक खाली पडे मकान को चोरों ने निशाना बनाया और ताला तोड कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिस घर में चोरी हुई उसका भवन स्वामी शहर में नही था।
जानकारी के अनुसार थाना रावतपुर क्षेत्र के रामलला मंदिर के पास रहने वो एलआईसी से रिटायर्ड विकास अधिकारी उदित नारायण चौहान का मकान है। वह शहर से बाहर गये हुए है। उनके खाली पडे घर को निशाना बनाते हुए चोरो ने बुधवार की बीती रात ताला तोडकर घर में प्रवेश किया और लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मोबाइल पर बात करने पर भवन स्वामी उदित नारायण चौहान ने बताया कि वह निजी कार्य से रायबरेली आये हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। उन्होने बताया कि उन्हे चोरी की घटना की जानकारी हुई और वह वापसी रास्ते में है। बताया कि घर पहुंचकर चोरी गये सामान का आंकलन किया जा सकेगा फिलहाल पडोसियों ने उन्हे सूचना दी, रिश्तेदारों को घर पर भेज दिया गया, जिस हिसाब से चोरी बताई गयी उससे लग रहा है कि चोर अलमारी का ताला तोड कर कैश और ज्वेलरी चुरा ले गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×