हाईस्कूल छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा कस्बे में माँ व भाई के खेतों में जाने के बाद दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुद को मौत की नींद सुला लिया । खेतो से वापस घर लौटने पर बेटी को इस हाल में देख परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उताकर पड़ोसियों की सहायता से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार पतारा कस्बा अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा प्रिया पुत्री स्व. लाखन बुधवार सुबह घर पर अकेली थी वहीं उसकी मां ननखी व भाई शुभम खेतो में गए थे खेतो से जब दोनों माँ – बेटे वापस लौटे तो देखा कि प्रिया रस्सी के सहारे कमरे की छत पर लगे कुंडे के सहारे फंदे में लटकी हुई है ये देख आनन- फानन शोर मचाते हुए शुभम ने पड़ोसियो को बुलाया और प्रिया को कुंडे से नीचे उताकर पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । उधर सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मामले को लेकर पतारा चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ठ नही सका है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×