राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव 10 जनवरी को

कानपुर नगर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा थाना-सजेती, महाराजपुर व बिठूर की पुलिस द्वारा दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही न करने के विरोध में व दिव्यांगजनों पर शांति भंग का मुकदमा दर्ज करने के विरोध में पुलिस आयुक्त कार्यालय का 10 जनवरी को घेराव कर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जायेगा।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में थाने स्तर पर दिव्यांगजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। थाना-सजेती के दिव्यांग धर्मेन्द्र कुमार का मकान विरोधियों ने जबरिया कब्जा करने की नियत से गिरा दिया है। पुलिस थाना-सजेती ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया गया है। इस मामले को लेकर 05 दिसम्बर को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था इसके बावजूद किसी भी मामले में थाना पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि पुलिस ने दिव्यांगजनों पर ही शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर दिया है।  इसी प्रकार थाना-महाराजपुर के दिव्यांग सौरभ कुमार व अजीत सिंह के मामलों में पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों को संरक्षण देने के लिए भारत सरकार ने दिव्यांगजन अधिनियम 2016 बनाया है लेकिन उसका अनुपालन किसी भी पुलिस थाने में नहीं होता है। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित,  गुड्डी दीक्षित,  कमलेश कुमार सिंह,अब्दुल रऊफ, उमाशंकर, मनोज त्यागी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×