‘बाबर रोड का नाम बदलकर करो अयोध्या मार्ग’, हिंदू सेना ने साइन बोर्ड पर लगाया स्टीकर

एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. पूरा देश 22 जनवरी के इस उत्सव को मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है. इस बीच, हिंदू सेना ने दिल्ली की बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की है. दरअसल, हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया है. जिसकी वजह से ये मुद्दा उठ गया है. हिंदू सेना का कहना है कि ये राम का देश है. यहां मुगलों का कोई काम नहीं है. इसलिए बाबर रोड का नाम बदलना चाहिए.

दरअसल, हिंदू सेना का कहना है कि बाबर एक आक्रांता था. उसने भारत पर आक्रमण करके यहां की जनता को लूटा. उसने भारत में हिंदुओं के मंदिर तुड़वाए. इतना ही नहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भी उसके आदेश पर मीर बाकी ने तुड़वाया था. ऐसे अत्याचारी बादशाह का आज भारत में महिमामंडन क्यों हो रहा है? हमें ये सब नहीं चाहिए. बाबर के नाम से जो रोड दिल्ली में है उसका नाम बदलना चाहिए. उसका नाम अयोध्या मार्ग रखा जाना चाहिए.

जान लें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी रोड या जगह का नाम बदलने की मांग की जा रही है और या फिर ऐसा पहले किया नहीं गया है. जान लें कि केंद्र सरकार दिल्ली के मुगल गार्डन नाम बदल चुकी है. पिछले साल मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया था.

गौरतलब है कि नाम बदलने और उसकी मांग करने का सिलसिला कोई नया नहीं है. कई शहरों और जगहों के नाम तो पिछले कुछ साल में ही बदले गए हैं. जैसे इलाहाबाद का नया नाम प्रयागराज है. फैजाबाद का नाम अयोध्या है. मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नया नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन है. एमपी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नया नाम रानी कमलापति स्टेशन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×