24 जनवरी तक बच के रहिए…. ठंड नही महा- ठंड होगी 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले तीन दिन बहुत ही अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे रह सकते हैं।
अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर,संतकबीरनगर,सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम यूपी के हिस्सों में आज पाले की चेतावनी भी है।
शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता। 
कोहरे के चलते आगरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही हैं।
कृपया आप सभी आवागमन कम से कम करें बहुत आवश्यक होने पर अपने वाहन धीमी गति से सुरक्षित चलाने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×