राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या क्या रहेगा बंद

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है जिसमें कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए कई राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। पुडुचेरी और महाराष्ट्र में पूरे दिन का अवकाश घोषित हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक ही बाजार खुला रहेगा।

गौरतलब है कि 22 जनवरी की दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य यजमान है जिसे लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न करवाएंगे। बता दें कि राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। देश और दुनिया भर के राम भक्त इस इंतजार में है कि अब रामलला अपने स्थाई मंदिर में विराजित हो।

बैंक रहेंगे बंद

सरकारी बैंक इंश्योरेंस कंपनी वित्तीय संस्थान और ग्रामीण बैंकों को आधे दिन बंद रखा जाएगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय आदेश जारी कर चुका है। वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सभी सरकारी कार्यालय को आधे दिन बंद रखा जाएगा। सिर्फ यही नहीं सोमवार को स्टॉक मार्केट भी बंद रहेगा।

शिक्षण संस्थानों की भी है छुट्टी

उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा जैसे राज्यों में शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र असम हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा और गोवा में स्कूल और कॉलेज पूरे दिन बंद रहेंगे। दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी देशभर में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने भी अपने सभी कार्यालय को 22 जनवरी को बंद रखने का ऐलान किया।

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रहेगा ड्राई डे

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कई राज्यों में ड्राई डे रहेगा। इस दिन शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और असम में शराब की दुकान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन राज्यों में मांस की बिक्री पर भी रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×