‘मोदी न होते तो नहीं बनता राम मंदिर’, कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी को खड़ा कर दिया कठघरे में

अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर अब भी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम मंदिर के कार्यक्रम से दूरी ही बनाए हुए हैं. इस मसले पर अब कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया है. आचार्य ने कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता. राम के निमंत्रण को ठुकराना दुखद है.

राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी को

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले से हुआ है. ये ठीक है… लेकिन पीएम मोदी नहीं होते तो ये फैसला नहीं हो पाता और मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता. कितने ही पीएम हुए आजादी के बाद पर ये संभव नहीं हो पाया. इसलिए मैं सबसे ज्यादा इसका श्रेय पीएम मोदी जी को देता हूं.

राम के निमंत्रण को ठुकराना दुखद

उन्होंने कहा कि बजरंग दल, वीएचपी आदि सभी का लंबा संघर्ष है, पर सबसे ज्यादा श्रेय पीएम मोदी को जाता है. आचार्य से जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राम के निमंत्रण को ठुकराना दुखद है. राम के निमंत्रण को मुसलमान, ईसाई भी नहीं ठुकरा सकते हैं. राम का निमंत्रण भारत का हृदय है.

भाजपा से लड़ो पर राम-सनातन-भारत से नहीं

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने तो राम राज्य का सपना देखा था. सभी विपक्षियों से कहना चाहूंगा कि आप भाजपा से लड़ो पर राम, सनातन और भारत से न लड़ो. पंडित नेहरू से लेकर आज तक कितने पीएम हुए पर इस पुण्य काम के लिए भारत के पीएम मोदी की सराहना करता हूं. मैं आज अयोध्या आया हूं तो देखकर अपने आपको को धन्य महसूस करता हूं. मैं सोचता हूं कि ये हमारे कई जन्मों के पुण्यों का फल है. जो लोग आए अयोध्या हैं, उनको बधाई. जो घर से देख रहे हैं, उनको भी बधाई. जो लोग नहीं आ रहे हैं, उनको भी भगवान सद्बुद्धि दे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×