गौतम बुद्ध पार्क पर अनाधिकृत निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन


कानपुर नगर, भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश की कानपुर शाखा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हे इन्द्रिा नगर कल्यानपुर स्थित गौतम बुद्धा पार्क की जमीन पर अनावश्यक तथा अनाधिकृत रूप से कराये जा रहे निर्माण कार्यो पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान संस्था की अध्यक्ष र्ध्म नन्दिनी ने बताया कि गौतम बुद्धा पार्क में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के भ्रमण करने के लिए पार्किंग स्थल हेतु समुचित जमीन छोडी गई थी जहां अनावश्यक व अनाधिकृत रूप से क्रिया घर का निर्माण तो कराया ही जा रही है, उसी स्थान पर कूडा घर बना दिया गया है, जिसकी दुर्गन्ध के कारण पार्क में आने वालो तथा सडक से गुजरने वालो को परेशानी होती है। साथ ही कुछ और निर्माण कराये जाने के लिए पार्किंग की जमीन पर गडढे खोदे गए है तथा निर्माण सामग्री भी रखी गई है और इससे क्या निर्माण किया जायेगा यह भी जानकारी में नही है। महामंत्री मुकेश कुमार राव ने कहा कि पार्क का रख-रखाव कानपुर विकास प्राधिकरण के पास है जो, पार्क के विकास पर समुचित ध्यान नही देता है और उसी का परिणाम है कि पार्क की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा अनाधिकृत निर्माण की साजिश की जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से उपस्थित पदाधिरियों ने पार्क में हो रहे निर्माण कार्यो पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर धर्म नन्दिनी, राजेश हंस, मुकेश कुमार राव, सुमन लता पाण्डे, दिलीप कुमार पाण्डेय, शुभम, आदित्य मिश्रा, अनुराग, राजू सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×