
मनोज कुमार वर्मा
कानपुर। नरामऊ स्थित बेंडी हाई स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियम का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

टी आई पश्चिम के निर्देश पर स्कूल के बच्चों को टी एस आई मुनेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। आप सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही अपने परिवार व अपने पड़ोसियों को भी नियमों के बारे में बताएंगे।

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। उलटी दिशा में गाड़ी नहीं चलाएंगे। सतर्क रहेंगे सुरक्षित रहेंगे। बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली।

बच्चों को जागरूक करने के लिए टी एस आई मुनेंद्र प्रताप सिंह, टी एस आई वीरेंद्र सिंह, टी एस आई भोजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
