जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहे कानपुर के अधिकारी, उतरे सडकों पर

#  हल्द्ववानी हिंसा का दिखा शहर में असर, सारे डीसीपी, एसीपी ने किया अपने अपने जोन व क्षेत्र में पैदल मार्च
#  नई सडक, बेकनगंज, चमनगंज, फूलमती तिरहा, बकरमण्डी, जाजमऊ जैसे क्षेत्रो में चौकन्ना रहा पुलिस प्रशासन

कानपुर नगर, हल्द्ववानी में घटी घटना और हिंसा के बाद, साथ ही शहर में जुम्मे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को कानपुर का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुबह से ही पुलिस के आला अधिकारी तथा फोर्स सडकों पर उतर गयी। नई सडक, परेड, यतीमखाना, चमनगंज, बजरिया, बकरमण्डी, फूलमति तिराहा आदि संवेदनशील क्षे़त्रों में अधिकारियो ने पैदल माच किया। इस दौरान त्रिनेत कैमरो की भी मदद से स्थिति पर नजर बनाये रखी गयी।

बता दें कि कानपुर नगर के कई क्षेत्र सवेंदनशील है और हल्द्वपानी के बनभूलपुरा में गुरूवार शाम उपद्रवियों द्वारा उत्पात मनाये जाने के बाद कानपुर में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। कानपुर में भी जुम्मे की नमाज के बाद कई घटनाये शांती भंग करने को हुई है। परेड सद्भावना चौकी पर एकत्र हुए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। कानपुर के साथ पूरे राज्य की पूलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और किसी भी स्थित से निपटने के सख्त आदेश दिए गऐ है।

कमिश्नरेट पुलिस के आलाअधिकारी सडकों पर उतरे साथ ही सभी डीसीपी, एसीपी अपने अपने जोन व क्षेत्र में पैदल मार्च करते दिखाई दिऐ। नई सडक, बेकनगंज, चमनगंज, जाजमऊ, बजरिया, फूलमती तिरहा, ग्वालटोली आदि क्षेत्रों में पुलिस लगाता चौकती बरतती रही। पीएसी के जवान भी तैयान किए गऐ। इसके साथ ही एलआईयू को भी एक्टिव किया गया। पैदल मार्च के दौरान बाईक सवार पुसिल, घोडे पर सवार पुलिस के जवान तथा भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×