23 फरवरी को रिलीज होगी ‘आर्टिकल 370’ 

लीडिंग कंटेंट स्टूडियो, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा ‘आर्टिकल 370’ सभी सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होगी। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित और आदित्य जांभले द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी और उनका साथ दे रहीं हैं प्रतिभाशाली प्रियामणि। इस फिल्म का पावर-पैक ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है जिसने दर्शकों के बीच इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म निश्चितरूप से दिलचस्प सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। अदाकारा यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी दमदार फ़िल्म दी है जो मील का पत्थर साबित हुई और शादी के बाद वे एक बार फिर दमदार विषय लेकर आए हैं। ‘आर्टिकल 370’ एक खुफिया अधिकारी (यामी गौतम) की कहानी को दर्शाती है, जो पीएमओ ब्यूरोक्रेट (प्रियामणि) के साथ घटनाओं की जटिल सिरीज़ और आतंकवाद की सांठगांठ का पर्दाफ़ाश करने की कोशिश करती है, जिसके कारण कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व परिणाम सामने आता है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×