‘चुनाव से पहले लागू होगा सीएए, गलतफहमी में ना रहे’, अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू कर दिया जाएगा. इसके लिए मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए. मैं साफ कहता हूं कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी. बता दें कि एक कार्यक्रम में अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने को लेकर बयान दिया है और कहा है कि यह जल्द ही लागू होगा. माना जा रहा है कि ये बीजेपी का बड़ा दांव होगा.

सीएए लागू होने में क्यों हुई देरी?

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 में ही बन गया था. लेकिन अभी तक देश में लागू नहीं हो पाया है. नागरिकता संशोधन बिल के संसद में पास होने के बाद से ही इसको लेकर विरोध शुरू हो गया था. आपको शाहीन बाग का नाम याद होगा. दिल्ली में इसी जगह महीनों तक धरना चला था. हालांकि, फिर कोविड के चलते प्रदर्शनकारियों को हटना पड़ा था. सीएए के विरोध में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दंगे भी हुए थे.

नागरिकता संशोधन कानून क्या है?

आसान भाषा में समझें तो नागरिकता संशोधन कानून वो कानून है जिसके लागू होने के बाद भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों को आसानी से भारत की नागरिकता मिल जाएगी. इन अल्पसंख्यकों में हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी शामिल हैं. नागरिकता संशोधन कानून में इन लोगों के लिए भारत की नागरिकता पाने के प्रोसेस को आसान बनाया गया है.

सीएए लागू होने से नहीं जाएगी नागरिकता

केंद्र सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि देश में सीएए लागू होने से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी. सीएए में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है. सीएए तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने के लिए है. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि इन तीनों देशों में पिछले कई दशकों से कैसे अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है. उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. उनकी बहू-बेटियों को अगवा करके जबरन शादी करा दी जाती है. इसी से सुरक्षा के लिए सरकार सीएए लाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×