अयोध्या की तरह मथुरा और काशी को भी ‘मुक्त’ करने का आह्वान किया गया

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा रविवार को यहां आयोजित संतों की एक सभा में अयोध्या की तरह मथुरा और काशी को ‘मुक्त’ करने का आह्वान किया गया। यहां माघ मेले में एक सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘हमने तीन मंदिरों के बारे में बात की है। अगर मुस्लिम समुदाय काशी और मथुरा पर अपना दावा नहीं छोड़ता है, तो हम ध्वस्त किए गए सभी मंदिरों पर अपना दावा करेंगे…।’’

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मुस्लिम समुदाय को काशी और मथुरा पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए। प्रत्यक्ष तौर पर उनका इशारा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मुद्दे की ओर था।

जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘यहां लिया गया संकल्प कभी अधूरा नहीं रहता और आज हम सभी ने संकल्प लिया है कि अयोध्या की तरह हम मथुरा और काशी को भी मुक्त कराएंगे।’’ विहिप नेता दिनेश ने कहा कि संगठन संतों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर काम करेगा और उनके मार्गदर्शन में भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×