योगी कैबिनेट का विस्तार, फिर पकड़ा ओपी राजभर ने सीएम योगी का हाथ, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ

एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी के एक विधायक और दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आज आगरा दौरे से लौटने के बाद यह विस्तार हो सकता है। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अनिल कुमार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो सदस्य- दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।

SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, “गरीबों की सेवा का जो लक्ष्य है उसमें हम अनवरत काम करते रहते हैं… सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसे हम गरीब और कमजोर लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे, उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे।” RLD विधायक अनिल कुमार ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत खुशी का पल है। मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं… लोकसभा चुनाव में सब मजबूती से लड़ेंगे।” भाजपा नेता दारा सिंह चौहान ने कहा, “आज जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा… मैं इस क्षण के लिए पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं।”

5 साल बाद ओपी राजभर की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक बार फिर वापसी हुई है। वहीं, सुनील शर्मा ने 2017 और 2022 के चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट को रिकॉर्ड अंतर से जीता था। राष्ट्रीय लोक दल के साथ भाजपा का हाल में ही गठबंधन हुआ है। अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक हैं। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया गया है। चुनाव से पहले भाजपा छोड़ वह सपा में चले गए थे। फिर वह विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में वापस लौटे और घोसी सीट से उपचुनाव लड़ा। लेकिन हार गए। अब वह भाजपा से विधानपरिषद के सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×