उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरण किया 

कानपुर, आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत विधायक सुरेंद्र मैथानी  के द्वारा जमुई गांव पनकी में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरण किया गया।उक्त वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में माता बहनों एवं गांव वालों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी जी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना से माता बहनों को, गैस के निशुल्क कनेक्शन के वितरण के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर-घर वितरण कराकर पात्रता के आधार पर लाभार्थियों की संख्या को लगातार बढ़ाया जा रहा है। यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार संभव हुआ है। विकसित भारत की गाड़ी जो मोदी  की गारंटी वाली गाड़ी है उसके माध्यम से सरकार जनता के द्वार,लगातार जा रही है और यदि किन्हीं कारणों से यदि कोई लाभार्थी छूट रहा है तो उसको तुरंत मोदी एवं योगी की सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। उदय  ने कहा कि आप लाभार्थी लोग भी अन्य पात्रता के आधार पर छूटे लोगों को बताएं कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी में रजिस्ट्रेशन करवा ले और आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड के लिए भी तथा सरकार की योजनाओं से वंचित लोग भी लाभार्थी बने। योजनाओं का लाभ उठाएं।क्योंकि यह पहली बार, आम जनता ने देखा कि, कैसे उनके दरवाजे पर आकर,सरकार उनको लाभ पहुंचा रही है।जमुई गांव में वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं प्रशांत पाल तथा बृजेंद्र सिंह एवं विवेक ठाकुर तथा सौरभ सिंह एवं कुलदीप सिंह तथा ज्योति दुबे, सरोज सिंह, गरिमा सिंह, मुन्नी श्रीवास्तव,माया देवी,रीता सिंह,सिलारा देवी,राखी सिंह, श्याम प्यारे, राजकीय सिंह आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×