वाहन चलते समय सावधानी से शून्य दुर्घटना का लक्ष्य कर सकते हैं हासिल

कानपुर, राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह  2024 के समापन के अवसर पर  आपदा प्रबंध कानपुर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्षात्मक ड्राइविंग एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण कानपुर एडबिल्स प्रा लि के परिवहन प्रभाग में चलाको और परिचलको को लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस आदि टीम द्वारा दिया गया शिविर का शुभारम्भ  मनोज गुप्ता एम.डी  ने किया संयोजन शरद शर्मा  ने किया प्रशिक्षण में चालक व परिचालकों  के साथ कर्मचारी  ने प्रतिभाग किया। लखन शुक्ला ने बताया चालक तनिक सावधानी बरतें, तो शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन सुरक्षा बड़ी चुनौती है। रक्षात्मक ड्राइविंग ही इसका समाधान है। सड़क सुरक्षा से संबंधित अनुभव की साझेदारी की। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें पुलिस, सड़क संकेत, सिग्नल से जुड़ी यातायात नियंत्रण प्रणाली के बारे में बताया गया।चालकों को कहा गया कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट को जरूर बांधे।  यदि हम  घायल को गोल्डन आवर में मदद दे दे तो सड़क दुर्घटना में मरने वालो के आकड़े को कम किया जा सकता है।श्री शुक्ला ने सीपीआर का डेमो हार्ट अटैक में जीवन बचाने का डेमो दिया इस अवसर पर मनोज शर्मा मृदुलेन्द्र सिंह प्रवेश तिवारी राजीव श्रीवास्तव, यस मेहता, ए के राव ,अभिषेक मिश्रा धर्मेंद्र सिंह राजपूत प्रदीप वर्मा,  फायर सुपरवाइजर आशुतोष शुक्ला  प्लांट के कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×