सनातनी भक्तों ने घाटों की सफाई कर चमकाया

कानपुर। करौली शंकर महादेव गुरुजी के द्वारा किया गया हवन मां गंगा लौटी घाट पर करौली शंकर महादेव का ये प्रण है की ऐतिहासिक सरसैया घाट को उसकी पहचान और दिव्यता फिर से वापस दिलाना। इसके लिए हवन के साथ-साथ यहां पर करौली शंकर महादेव के सानिध्य में भक्तों ने गंगा के आसपास मौजूद गंदगी को अपने हाथों से साफ किया और प्रण लिया की मां गंगा के किनारो को स्वच्छ करेंगे। बात अगर सरसैया घाट की जाए तो देखा गया कि सावन के बाद से गंगा कहीं न कहीं घाटों से दूर चली जाती है सरसैया घाट का भी नजर कुछ ऐसा ही था।

श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए रेती के आसपास गंदगी से होकर गुजरना पड़ता था इसके चलते जमे गंदे पानी से गुजरने के लिए टेंपरेरी चार पुल भी बनाए गए थे जिससे धालू गंगा स्नान के लिए उसे पार करके जाते थे लेकिन 10 मार्च को हुई करौली शंकर महादेव द्वारा निकाली गई तपस यात्रा और उनके द्वारा सरसैया घाट पर किए गए अमावस्या के दिव्य हवन के बाद से सरसैया घाट पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला जो गंगा मां कहीं ना कहीं घाटों से दूर चली गई थी लेकिन करौली शंकर महादेव द्वारा सरसैया घाट पर किए गए दिव्य हवन के बाद से दोबारा घाटों पर मां गंगा वापस आती नजर आ रही है।

यहां के लोगों का कहना है वैदिक हवन में दिव्याता है जिसके कारण से एक बार फिर से सरसैया घाट पर मां गंगा दोबारा से इस स्वरूप में आती दिख रही हैं अब इसे चमत्कार कहें या कुछ और लेकिन हकीकत तो यही है कि जहाँ सरसैया घाट पर 10 मार्च से पहले रेती पर गंदगी व्याप्त थी और गंगा मां दूर वह अब घाट के पास आ गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×