किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य करने के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बलिया जिले में एक किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर की तहरीर पर पांच अन्य किन्नरों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत में कहा गया कि 10 मार्च को बहोरवा गांव में वह अपने साथियों के साथ नृत्य-गाने का कार्यक्रम कर रही थी। इस बीच, वाहन से आए लोगों ने उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जिसमें एक किन्नर को चप्पल चटाने के लिए बाध्य किया जा रहा है और दो किन्नरों के बाल काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला किन्नरों के दो समूह में क्षेत्राधिकार के विवाद को लेकर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×