किचन में रखा ये एक मसाला रामबाण है हाई यूरिक एसिड के लिए, दूर होगी सूजन और मांसपेशियों का दर्द

शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की समस्या कई लोगों को परेशान कर रही है। यूरिक एसिड ब्लड में पाया जाने वाला एक रसायन है, जो प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने पर बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मुताबिक अगर एक बार यूरिक एसिड बढ़ जाए तो यह हड्डियां को पूरी तरह खराब कर सकता है। । यूरिक एसिड बढ़ने से गाउट, गठिया, किडनी डिजीज, दिल की बीमारी हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, फैटी लिवर डिजीज और मेटाबोलिक सिड्रोम जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। किचन में रखा ये मसाला रामबाण है और हाई यूरिक एसिड की छुट्टी कर सकता है। अदरक किस तरह से यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद कर सकता आइए जानते हैं।

जानिए किस तरह से अदरक करेगा यूरिक एसिड को कंट्रोल

NLM पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार अदरक बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल कर सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो  यूरिक एसिड को कम करने और शरीर के जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करता है।

मांसपेशियों का दर्द होगा बंद

अदरक में जिंजरोल नाम का गुण पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम कर देता है। जब आप अदरक का सेवन करते हैं तो यह सूजन को कम करने में मदद करता और मांसपेशियों का दर्द को भी कम करता है।

अदरक से किडनी हेल्थ ठीक होती

यूरिक एसिड के बढ़ने से सबसे बुरा असर किडनी पर होता है। क्योंकि, किडनी यरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अदरक की चाय का सेवन करने से यूरिक एसिड में संतुलन होता है और किडनी हेल्थ भी बेहतर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×