सिलेंडर से घर में लगी आग, तीन बच्चों समेत पांच लोग जले जिंदा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है। एक घर में आग लगने के बाद पांच लोग जिंदा जले है। मरने वालों में तीन बच्चों समेत पांच लोग शामिल है। हादसे में एक पूरे परिवार की मौत हो गई है, जिसमें माता, पिता और तीन बच्चे शामिल है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जाए।

जयपुर में विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट में ये घटना घटी है जहां आग घर में रखे सिलेंडर में लगी थी। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वो सभी बिहार से ताल्लुक रखते थे और जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।

बता दें कि हादसा देर रात को हुआ जब परिवार सो रहा था। तभी घर में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सभी लोग आग से बचने के लिए कोनों में गए मगर अपनी जान नहीं बचा सके। इस हादसे में सभी जिंदा जल गए। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×