भोले को जिताने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटेगा एनडीए गठबंधन

कानपुर, भाजपा अकबरपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय पर एनडीए गठबंधन की बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए गठबंधन के सारे घटकों द्वारा हुंकार भरी गई। एनडीए गठबंधन में सुहेल देव पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राज निषाद, राष्ट्रीय लोकदल देहात के जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय लोकदल ग्रामीण अध्यक्ष विजय शंकर लाल, अपना दल आईटी सेल के आशीष सिंह, श्याम नारायण मौर्य, रोहित गुप्ता, अंकिता सचान प्रदेश मीडिया प्रभारी अपना दल एस  ने संयुक्त बैठक में कहा हमारा एनडीए गठबंधन पूर्ण ईमानदारी के साथ भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार  सांसद देवेंद्र सिंह भोले को जिताने के लिए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में  भाजपा के साथ तालमेल बिठाकर निचली इकाई तक बैठके करेंगे। संचालन करते हुए एनडीए गठबंधन के संयोजक सुरेश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा मोदी को तीसरी मर्तबा प्रधानमंत्री बनाने व देवेंद्र सिंह भोले को तीसरी मर्तबा अकबरपुर लोकसभा से भारी मतों से जिताने के लिए हम लोग घर-घर संपर्क करेंगे। एनडीए गठबंधन की महिलाएं घरों घरों में जाकर महिलाओं को भाजपा की उपलब्धियां बताकर उन्हें भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व कराने की बात करेंगी। एनडीए गठबंधन के संयोजक सुरेश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा 18 तारीख को अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के नामांकन में एनडीए गठबंधन भारी संख्या के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×