श्रीराम नवमी और पवित्र माह  नवरात्रि में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो झूमे भजन कीर्तनो के साथ 

 कानपुर। श्रीदुर्गा मन्दिर 11 ब्लॉक गोविन्द नगर कानपुर में श्रीदुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य रामनवमी नवरात्रि महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ,  विशाल माता की चौकी के आयोजन में अमृतसर पंजाब से आए मास्टर सिकन्दर (सारेगामापा विजेता) ने अपने भजनों से सभी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया । वृंदावन से आई गायिका भाविका शर्मा ने भी खूब रौनक लगाई। गायक पंकज चोपड़ा द्वारा गाए भजन
मां तूने मुझे बुलाया शेरा वालीए के भजन पर भक्त भावुक हो गए।
मन्दिर के चैयरमैन श्रीविजय कपूर जी ने माता के जागरण की पूजा जाकर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।
संस्था के अध्यक्ष गुलशन कपूर ने मास्टर सिकन्दर को माता की चुनरी पहना कर भजनों की शरुआत कराई।
मन्दिर के महामंत्री सुरेन्द्र सराफ जी ने माता की चौकी  पर आए हुए सभी का स्वागत किया व भक्तो प्रसाद वितरित किया।
 श्याम लाल मूल चंदानी ( मीडिया प्रभारी) ने  आए सभी कलाकारों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विजय कपूर ( चेयरमैन) श्री गुलशन चावला (अध्यक्ष) सुरेंद्र सराफ (महामंत्री) श्याम लाल मूल चंदानी (मीडिया प्रभारी) ओंकार नाथ मल्होत्राराकेश आनन्द, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, राजू कपूर, राजू ढल, रिंकू,पंकज ग्रोवर, अशोक गांधी निशी मल्होत्रा आदि सैकडो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×