उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव बोलीं- सरकार जो कहती है वो कर नहीं पा रही

समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा कि रामनवमी की प्रथा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम सभी ने पूजा की, कन्या पूजन किया…निश्चित तौर पर इस बार जीत हमारी होगी। लोग समझ रहे हैं कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिंपल के नामांकन के समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है, अब फिर कह रहा हूं कि पश्चिम (पश्चिमी यूपी) से इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने किसान को धोखा दिया है। उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन सरकार एमएसपी देने में भी विफल रही… इस बार ‘400-पार’ नहीं बल्कि 400-हार’ उनकी होने जा रही है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है, सारे भ्रष्टाचारी अब वहीं हैं… यह सरकार संस्थानों के साथ खेल रही है। अगर संस्थाएं कमजोर होती हैं तो लोकतंत्र भी कमजोर होता है।

बता दें कि सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर में सात मई को मैनपुरी में मतदान होगा। सपा संस्थापक और अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव ने 2022 के लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×