हर साल 10 लाख महिलाओं की जान लेगा ब्रेस्ट कैंसर!

ब्रेस्ट कैंसर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और यह आने वाले समय में और भी भयावह रूप ले सकता है. लैंसेट कमीशन की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और 2040 तक हर साल इससे 10 लाख महिलाओं की मौत होने का खतरा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि 2020 तक पिछले पांच वर्षों में लगभग 78 लाख महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जबकि उसी साल इस बीमारी से करीब 6.85 लाख महिलाओं की मौत हो गई थी.

देर से ब्रेस्ट कैंसर का चलता है पता
रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि विकसित देशों की तुलना में एलएमआईसी देशों में ब्रेस्ट कैंसर का पता देर से चलता है, जिससे इलाज में देरी होती है और मृत्यु दर भी अधिक होती है. लैंसेट आयोग के शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में ब्रेस्ट कैंसर से निपटने के लिए कई सिफारिशें भी की हैं. इनमें जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम, स्क्रीनिंग में सुधार, उपचार तक बेहतर पहुंच और शोध के लिए अधिक धन आवंटित करना शामिल है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर, बैलेंस डाइट लेकर और नियमित व्यायाम करके ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. साथ ही, ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों जैसे गांठ होना, ब्रेस्ट के आकार में बदलाव या निप्पल से खून आना आदि पर ध्यान देना जरूरी है. किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. यह रिपोर्ट स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक चेतावनी का काम करती है. समय रहते ठोस कदम उठाकर हम इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं और महिलाओं के जीवन को बचा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×