विपक्षी गठबंधन की रैली में बोले फारूक अब्दुल्ला – भगवान राम सबके हैं, सिर्फ हिंदुओं के नहीं

 

रांची। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि सभी लोगों के हैं। अब्दुल्ला रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘वे भगवान राम को बेच रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे उन्हें लेकर आए हैं। वे भगवान राम को नहीं जानते। वे केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व के हैं। राम सबके हैं, लेकिन उन्होंने राम को अपना बना लिया है और दावा किया है कि वह केवल उनके हैं।”

अब्दुल्ला ने भगवा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बिना किसी गलती के सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।’’ केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब्दुल्ला ने लोगों से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि देश और लोकतंत्र को बचाया जा सके। रैली में कुल 28 दलों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×