आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी चाट, शाम की चाय के साथ उठाएं लुत्फ

अक्सर शाम को महिलाएं यह सोचती हैं कि चाय के साथ स्नैक्स क्या बनाएं। बारिश के मौसम में भुट्टा यानी कि कॉर्न खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसे आप शाम को चाय के साथ अपने परिवार संग बैठकर मजे से खा सकती हैं। बता दें कि क्रिस्पी कॉर्न चाट एक ऐसी डिश है, जिसको बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई खाना पसंद करता है। तो आइए जानते हैं कॉर्न चाट की रेसिपी के बारे में।

क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने की सामग्री

ताजे या फ्रोजन  स्वीट कॉर्न- 2 कप

कॉर्न फ्लॉर- 1/4 कप

चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच

काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

रिफाइंड तेल

ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न चाट

अगर आपने फ्रोजन कॉर्न लिए हैं, तो सबसे पहले उसकी बर्फ को पिघलने दें।

फिर एक बड़े बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें और इसमें कॉर्न डाल दें।

अब 5 मिनट तक कॉर्न उबलने दें, उसके बाद इसको छलनी से अलग कर दें।

इसके बाद बड़े बाउल में चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।

इससे कॉर्न पर अच्छे से कोट लग जाए।

फिर एक बड़ी कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कोटेड कॉर्न को क्रिस्पी और सुनहरा होने तक भूनें।

सर्विंग बाउल में क्रिस्पी कॉर्न को निकालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इस तरह से क्रिस्पी कॉर्न चाट बनकर तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×