प्रवर्तन दल ने लगातार दो दिन पकड़े “कानपुर क्लासिक थर्मोवेयर” के ट्रक

प्रवर्तन दल द्वारा 24 अप्रैल को पनकी  स्थित “कानपुर क्लासिक थर्मोवेयर” नामक फैक्ट्री का प्लास्टिक ग्लासों से भरा ट्रक फैजाबाद जाते हुए पकड़ा था और एक लाख रुपए जुर्माना लिया था।
खुफिया सूचना पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण ने 25 अप्रैल देर रात गुजैनी पर नाका लगवा फिर से इसी फैक्ट्री का प्लास्टिक ग्लासों से लदा ट्रक पकड़ लिया जो फिर से 200 कार्टन ग्लास सोहावल(फैजाबाद) जा रहा था।
 ट्रक को रात में नगर निगम लाकर खड़ा कर दिया गया।
26 अप्रैल को राजस्व निरीक्षक शिरीष कुमार द्वारा एक लाख रुपए जुर्माना वसूला गया और प्रतिबंधित ग्लासों को कूड़ा कॉम्पैक्टर गाड़ी से नष्ट कर दिया गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, जितेंद्र बहादुर, गोविंद मिश्रा, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, राज नारायण, धनंजय, भूपेंद्र सिंह, मोहित, जुबैर इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×